Uncategorized

आदिवासियों के देव स्थल, आदिम युगीन पुरातात्विक किल्लो कोर रचचा परमहासुर घोटूल पल्लेमाडी नामक स्थल पर ख़तरे कि आहट

Spread the love

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला के अंतर्गत मानपुर विकासखंड के बोरिया जक्के खड़गांव की सरहद में आदिवासियों के देव स्थल, आदिम युगीन पुरातात्विक किल्लो कोर रचचा परमहासुर घोटूल पल्लेमाडी नामक स्थल है जहां लगातार औद्योगिकीकरण बढ़ रहा है और प्राचीन पुरातात्विक अवशेष नष्ट किए जा रहे हैं 17/ 10 /2017 को राज्यपाल महोदय तथा सभी प्रशासनिक अपनों को इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था परंतु आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही संरछण की प्रक्रिया नहीं हुई अतः आज दिनांक 06/10/2020 को पाना बरस राज 360 परगना के राजा स्वर्गीय लाल श्याम शाह के पुत्र श्री लक्ष्मेन्द्र शाह, पुरातात्विक एवं गोंडी भाषा के आचार्य दादा शेरसिंह का अचला, मोती हिरवानी, हेमलाल दर्रो, लखनलाल कलामें, ग्राम पटेल, गयाता, मांझी, कोटवार आदि ने भ्रमण के पश्चात यह निर्णय लिया है कि इस स्थल को संरक्षित करने के लिए महामहिम राज्यपाल को 15 दिनों के निवेदन पत्र के माध्यम से संरक्षित हेतु आवेदन प्रस्तुत करते हैं यदि 15 दिनों के भीतर किसी भी प्रकार से संरक्षण हेतु जवाब नहीं आता है तो किल्ले कोरच्चा पल्लेमाडी बोरिया से से पैदल मार्च करते हुए राजभवन आकर अपनी समस्या बताएंगे तथा यहां से समाधान होने के पश्चात ही वापस जाएंगे