ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकार

कोरोना वायरस का खौफ डोगरगढ़ में प्रसिद्ध बमलेश्वरी माता के दरबार में लगने वाला नवरात्रि मेला स्थगित, मंदिर खुला रहेगा, श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-पाठ,

Share

जिवराखन लाल उसारे

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कोराना वायरस से बचाव के लिए नवरात्रि के दौरान प्रसिद्ध डोंगरगढ़ देवी मंदिर में मेला नहीं लगाने का फैसला किया है।  वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से नागरिकों की सुरक्षा के लिए राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 25 मार्च से चैत्र नवरात्रि पर्व पर होने वाले मेले सहित जिले में होने वाले सभी मेलों का आयोजन स्थगित कर दिया गया है।  बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए रोपवे 17 मार्च से आगामी आदेश तक बंद रहेगा। 

फाइल फ़ोटो 

राजनांदगांव के कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने कोरोना वायरस से बचाव के कारण पैदल यात्रा और कार सेवा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। पदयात्रा मार्ग में पदयात्रियों के लिए किसी भी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। इसके लिए शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर चेक पोस्ट लगाए जाएंगे। अन्य स्थानों से दर्शन करने के लिए आने वाले पैदल यात्रियों और गाड़ियों पर रोक लगाई जाएगी। नवरात्रि के दौरान मंदिर खुले रहेंगे पूजा-पाठ किए जाएंगे। लेकिन सीढि़यों पर लगने वाली खाद्य सामग्रियों की दुकाने बंद रहेंगी। खुला प्रसाद भी वितरित नहीं किया जाएगा। मंदिर में दर्शन के लिए मास्क और सेनेटाइजर लगाए जाएंगे। सर्दी, खासी से पीड़ित लोगों को मंदिर जाने से पहले मेडिकल चेकअप कराना होगा। 

उन्होंने बताया कि मंदिर की साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहेगी। मंदिर में ऊपर से नीचे तक सीढि़यों में सेनेटाइजर और हाथ धोने की व्यवस्था होगी। कर्मचारियों को भी मास्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डोंगरगढ़ मंदिर के अलावा जिले के अन्य जगहों पर लगने वाले मेले को भी प्रतिबंधित किया गया है। नवरात्र पर्व के दौरान स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों में ही पूजा-पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *