छत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

बड़ी खबर : वन अमले में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट… पांडेय व प्रधान बनाये जा सकते हैं पीसीसीएफ… चतुर्वेदी को मिल सकता है बड़ा दायित्व…

Spread the love

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

रायपुर।  भारतीय वन सेवा के अफसर पीसी पाण्डेय और देवाशीष दास प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत हो गए हैं। साथ ही साथ चार मुख्य वन संरक्षक स्तर के अफसर भी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। बताया गया कि वन विभाग के शीर्ष प्रशासनिक पद वन बल प्रमुख के लिए भी 15 तारीख को डीपीसी होगी, जिसमें मौजूदा पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी को वन बल प्रमुख बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

भारतीय वन सेवा के 84 बैच के अफसर मुदित कुमार सिंह के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के महानिदेशक बनने के बाद वन विभाग के शीर्ष प्रशासनिक पद वन बल प्रमुख के लिए 15 तारीख को महानदी भवन में डीपीसी होगी। केन्द्र सरकार ने इसके लिए मध्यप्रदेश के वन बल प्रमुख डॉ. यू प्रकाशम को डीपीसी के सदस्य के रूप में नामांकित किया है। इससे वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मुख्यालय) राकेश चतुर्वेदी के वन बल प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया है। गौर करने लायक बात है कि वन बल प्रमुख का वेतनमान मुख्य सचिव और डीजीपी के समकक्ष होता है।

बताया गया कि भारतीय वन सेवा के दो अफसर पीसी पाण्डेय और देवाशीष दास भी प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत हो गए हैं। पिछले दिनों विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में दोनों अफसरों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। विधिवत आदेश एक-दो दिनों में जारी होने की उम्मीद है।

देवाशीष दास 31 तारीख को रिटायर भी हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद सीनियर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक जेईसी राव प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत होंगे। इसी तरह मुख्य वन संरक्षक सुनील मिश्रा, प्रेमकुमार, अनूप विश्वास और ओपी यादव भी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत हो गए हैं। विधिवत आदेश जारी होने के बाद मुख्यालय में फेरबदल हो सकता है।