जुर्मरायपुर

थाना डी.डी नगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ आरोपी शफीक हुसैन गिरफ्तार, आरोपी से लगभग 2.5 ग्राम ब्राउन शुगर किया गया बरामद

Spread the love

//
 आरोपी थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड स्थित टोल प्लाजा पास ब्राउन शुगर बिक्री करने की था फिराक में ।
 नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी कार्यवाही।
 आरोपी के कब्जे से 2.5 ग्राम ब्राउन शुगर किया गया जप्त।
 जप्त ब्राउन शुगर की कीमत है लगभग 20,000/- रूपये।
 आरोपी घुम – घुम कर मांग के आधार पर लोगों को करता था ब्राउन शुगर की सप्लाई।
 आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाया है के संबंध में की जा रही है विस्तृत पूछताछ।
 आरोपी के विरूद्व थाना डी.डी.नगर में धारा 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्व।
 नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।
विवरण- पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 15.10.2020 को थाना डी.डी.नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड़ स्थित टोल प्लाजा पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर बिक्री करने की फिराक में घुम रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना डी.डी.नगर की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से बातचीत का प्रयास करने पर वह भागने लगा जिस पर टीम द्वारा व्यक्ति को दौड़ा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शफीक हुसैन निवासी बंधवापारा पुरानी बस्ती का होना बताया गया। ब्राउन शुगर के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा स्वयं के पास ब्राउन शुगर नहीं होना कहकर लगातार पुलिस टीम को गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा शफीक हुसैन की तलाशी लेने पर उसके पास ब्राउन शुगर रखा होना पाया गया। टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मांग के आधार पर घुम – घुम कर लोगों को ब्राउन शुगर बिक्री करना बताया गया। आरोपी के कब्जे से 2.5 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में धारा 22 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी शफीक अहमद कहां से व किन व्यक्तियों से ब्राउन शुगर लाता है के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी शफीक हुसैन से इस काले कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के आधार पर इस काले कारोबार से जुड़े जो भी नाम सामने आएंगे उन सबके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी – शफीक हुसैन पिता स्व0 सरदार हुसैन उम्र 34 साल निवासी बंधवापारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर।