Uncategorized

छुट्टी बिग ब्रेकिंग : स्कूलों में छुट्टियां आगामी आदेश तक के लिए बढ़ायी गयी…. 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी तत्काल प्रभाव से स्थगित…. NPG से स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने की पुष्टि

Spread the love

रायपुर 19 मार्च 2020। राजधानी में कोरोना पॉजेटिव मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी है।  आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को कांफ्रेंसिंग में इस बात का निर्देश दिया है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर आपदा प्रबंधन की बैठक ली, साथ ही सभी कलेक्टरों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में ऐहितियाती कदम उठाने के निर्देश दिये।

Watsapp

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश में सीजी बोर्ड की संचालित परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। साथ ही स्कूल और अन्य परीक्षाओं को भी आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। NPG से बातचीत में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *