ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन को लेकर राज्य सरकार का बड़ा फैसला…. 40 दिन की अवधि का बच्चों को उपलब्ध कराया जायेगा सूखा राशन… DPI जितेंद्र शुक्ला

Spread the love

….

Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

रायपुर, 19 मार्च 2020। कोरोना की वजह से राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश दिया। इस दौरान स्कूलों में बच्चों को दिया जाने वाला मिड-डे मिल बंद रहेगा। लेकिन उन बच्चों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी सहूलियत देते हुए सूखा राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूलों की अवकाश अवधि में परिवर्तन करते हुए सभी स्कूलों को आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।  

Watsapp

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 30 अप्रैल तक यानि कुल 40 दिन की अवधि तक के लिए  मध्यान्ह भोजन की सामिग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह मध्यान्ह भोजन 40 दिन का सूखा दाल और चावल बच्चों के पालकों को स्कूल से प्रदाय किया जाएगा। प्राथमिक शाला के प्रत्येक बच्चे को 4 किलोग्राम चावल और 800 ग्राम दाल तथा उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रत्येक बच्चे को 6 किलोग्राम चावल और 1200 ग्राम दाल दिया जायेगा।

“स्कूलों को निर्देशित किया है कि वो बच्चों को सूखा राशन उपलब्ध करायें। साथ ही स्कूलों को इस बात की सावधानी भी बरतने को कहा है कि छोटे-छोटे समूहों में बच्चों के परिजनों को बुलाकर राशन प्रदान किया जाये, ताकि स्कूलों में भीड़ ना इकट्ठा हो, 30 अप्रैल तक के लिए कुल 40 दिन का राशन बच्चों को उपलब्ध कराया जायेगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *