स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन हेतु वरिष्ठता सूची का दावा आपत्ति आमंत्रित

राजनांदगांव, 19 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल षिक्षा विभाग, मंत्रालय, नया रायपुर के आदेश क्रमांक/एफ 12-03/ 2018/20-दो नया रायपुर दिनांक- 23.07.2018 के अनुसार शिक्षक (पंचायत/नगरीय निकाय) संवर्ग का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त वरिष्ठता सूची का जिला पंचायत, राजनांदगांव कार्यालय में दिनांक- 19.10.2020 को पृथक पृथक वर्गवार अंतरिम एकीकृत वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया गया है । प्रकाशित अंतरिम एकीकृत वरिष्ठता सूची में किसी प्रकार का दावा आपत्ति हो तो प्रामाणिक दस्तावेज सहित दिनांक- 21 अक्टूबर, 2020 तक दावा आपत्ति कार्यालय जिला पंचायत, राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते हैं । निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति अस्वीकार्य होगा । शिक्षक ई संवर्ग (एल.बी.) तथा टी संवर्ग (एल.बी.) की अंतिम एकीकृत वरिष्ठता सूची जिला पंचायत के सूचना पटल पर देखा जा सकता है तथा जिला पंचायत के वेबसाईट www. zprajnandgaon.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है ।
