छत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

ग्रीन आर्मी विकास पर्यावरण के सांथ साथ तालाबों का संरक्षण और गजराज बचाने ग्रीनआर्मी संकल्पित।

Spread the love

विगत् 11 दिनों से लगातार ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा शहर के मध्य स्थित धरना स्थल हिन्द स्पोर्टिंग मैदान लाखे नगर में 230 एकड़ के गजराज बांध बोरिया खुर्द को बचाने हेतु चलाये जा रहे जन—जागरण अभियान का समापन हुआ।
इस जन—जागरण अभियान में पूरे 11 दिनों तक शहरवासियों को पोस्टर,बैनर,पंडाल,पाम्पलेट एवं स्थल झांकी के माध्यम से गजराज बांध को बचाने की अपील की गई है। विभिन्न समाजसेवी,पर्यावरण प्रेमियों जनता के द्वारा इस अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया गया । इस 11 दिवसीय गजराज बचाओं अभियान में विभिन्न राज्य स्तरीय कलाकारों, गायकों, कवियों, साहित्यकारों,पर्यावरण प्रेमियों, समाजसेवियों,खिलाड़ियों एवं आम जनता ने कार्यक्रम में आकर इस अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया। संस्था के संस्थापक अमिताभ दुबे ने बताया कि पूर्णरूप से गैर राजनैतिक इस जन जागरण अभियान का यह 11 दिवसीय कार्यक्रम इस लड़ाई का मात्र आगाज है।
हमारी यह लड़ाई किसी व्यक्ति,संस्था,सरकार या शासन—प्रशासन से नहीं है वरण् इस सोच से है जो कि विकास की शर्त पर पर्यावरण का विनास कर रहा है ।
यह गजराज जो कि 230 एकड़ का है यदि यह अपने पूर्ण अस्तित्व में आयेगा तो यह रायपुर के ​भविष्य की जल की समस्या का सबसे बड़ा समाधान होगा।
जह है तो कल है
जल ही जीवन है
सेव वाटर सेव लाईफ
ये खाली केवल कोई नारेबाजी से कुछ नही होगा। इसके लिये कर्म करना होगा। इस 230 एकड़ के गजराज बांध को बचाने के लिये ग्रीन आर्मी पूरी शक्ति से संकल्पित है।
इस अवसर पर समस्त रायपुर वासियों से अपील है कि वों इस अभियान में जुड़े एवं अपना योगदान देवें। आगामी बुधवार को इस संबंध में आगामी योजना बनाने हेतु एक विशेष मीटिंग आयोजित की गई है जिसमें आगामी रूपरेखा तय की जायेगी।

भवदीय

लीना वाढेर
मिडिया प्रभारी
मो.9893051244

अमिताभ दुबे
संस्थापक
मो. 9826147610