Uncategorized

नहीं रही माता चंद्रकली पांडेय, ‘घर-द्वार’ परिवार शोक संतप्त

रायपुर। ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘घर-द्वार’ के निर्माता स्वर्गीय विजय कुमार पांडे की धर्मपत्नी औऱ फ़िल्म की सह-निर्मात्री, भनपुरी वार्ड की प्रथम पार्षद माता चंद्रकली पांडे नही रही। आज सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे राजधानी के VY हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें राजधानी के VY हॉस्पिटल (कमल विहार) में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों से उनकी हालत ज्यादा नाजूक हो गई थी। आज सुबह उनके जयप्रकाश पांडेय ने श्रीमती पांडेय के निधन की पुष्टि की है।

श्रीमती पांडेय के निधन से न केवल भनपुरी (रायपुर) में, बल्कि छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘घर-द्वार’ के समूचे प्रशंसक वर्ग में शोक व्याप्त है।