दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल मे सतर्कता जागरूकता सप्ताह
jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
27 अक्टूबर से 02 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह
VIGILANCE AWARENESS WEEK
सतर्क भारत समृद्ध भारत (VIGILANT INDIA PROSPEROUS INDIA)
रायपुर- 27 अक्टूबर, 2020/
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल मे दिनांक 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। यात्रियों, उपभोक्ताओं, जनमानस से अनुरोध है सतर्क भारत, समृद्ध भारत बनाने में सहयोग करें। सतर्कता सप्ताह बनाने का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करना है ताकि जनहित में कार्य प्रणाली पारदर्शी बनी रहे।
आज दिनांक 27 अक्टूबर, 2020 को मंडल रेल कार्यालय रायपुर मे मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता जी ने सतर्कता शपथ ली। सामाजिक दूरी की अनुपालना के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) डॉ दर्शनीता बी.आहलूवालिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) श्री लोकेश विश्रोई ने भी शपथ ली।
रायपुर रेल मंडल के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी ऑनलाइन जुड़कर शपथ ली, इसी कड़ी में आज रायपुर रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों,विभिन्न यूनिटों, वर्कशॉप डीज़ल लोको शेड़ – रायपुर, विद्युत लोको शेड़ – भिलाई,पी पी यार्ड भिलाई,कोचिंग डिपो दुर्ग में भी अधिकारियों,कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्य स्थलों पर दो गज की दूरी का पालन करते हुए सतर्कता शपथ ली गई।

