Uncategorized

बिग ब्रेकिंग : JCCJ विधायक देवव्रत सिंह ने पार्टी छोड़ी ?……देवव्रत के बयान पर अमित जोगी की कड़ी प्रतिक्रिया “जिनको कांग्रेस प्रवेश करने का शौक़ है, वे पंजा छाप से उपचुनाव लड़े”….कल ही धर्मजीत ने जयसिंह को किया था चैलेंज

Spread the love

राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2020। लगता है जेसीसीजे विधायक देवव्रत सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। हालांकि इसका खुला ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह से देवव्रत सिंह का बयान आया और उस बयान पर पार्टी सुप्रीमो अमित जोगी की प्रतिक्रिया रही…उसके बाद स्पष्ट हो गया है कि देवव्रत सिंह पार्टी छोड़ने के मूड में हैं और अमित जोगी उन्हें रोकना भी नहीं चाहते हैं।

Watsapp

दरअसल आज देवव्रत सिंह ने कहा था कि अब अमित जोगी को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिये, क्योंकि अजीत जोगी के जाने के बाद पार्टी मजबूती के साथ नहीं चला पा रहे हैं। उन्होंने खुद के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में भी साफ संकेत दिया कि वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। जोगी कांग्रेस विधायक देवव्रत सिंह का ये बयान उस वक्त आया है, जब जयसिंह अग्रवाल के बयान के बाद धर्मजीत सिंह ने चुनौती दी थी कि कौन-कौन सा विधायक संपर्क में हैं उनके नाम का खुलासा करना चाहिये।

देवव्रत सिंह ने कहा कि कांग्रेस उनके खून में हैं और अगर ब्लड टेस्ट हुआ तो उसमें कांग्रेस ही निकलेगा, कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।  उन्होंने कहा कि

“अजीत जोगी के निधन के बाद से ही पार्टी कमजोर हो गया है, कांग्रेस के कई लोग पार्टी छोड़ गये हैं, ऐसे में अमित जोगी को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिये, अमित को पार्टी में शामिल करने का फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा, वैसे भी संवैधानिक परिस्थिति के अनुरूप क्या होगा, इस पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता”

इधर देवव्रत सिंह के बयान पर अमित जोगी ने भी तल्ख प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दो टूक कहा है…।