रायपुर

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

Spread the love

🌳🌳 ग्रीन आर्मी,महेन्द्रा फाइनेंस एवं अभिनव बिल्डर के सयुंक्त तत्वाधान मेंअभिनव सिटी, दल दल सिवनी रायपुर में वृहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ । शंकर नगर ज़ोन इंचार्ज रंजना अग्रवाल ने जानकारी दी कि यहां पाम के 21 पेड़(लगभग8फीट का)लगाया गये है और यहां ऐसे ही 600 पेड़ और लगाया जाना है.इस अवसर पर ग्रीन आर्मी से ग्रीन विंग के चेयरमैन श्रीमोहन वाल्यानी के हाथों श्री दिनेश शर्मा, पूर्व जोन अध्यक्ष एवं श्री एल के मढ़रिया ,जोन अध्यक्ष शंकर नगर जोन को संस्थापक सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.कार्यक्रम में अभिनय सिटी की ओर से श्रीअरविंद अग्रवाल, मुक्ताअग्रवाल, निलेश शाह, पुरुषोत्म शर्मा-यंग आर्म, महेन्द्र फाइनेंस के सोनल दिक्षित, गौरव एवं ग्रीन आर्मी रायपुर के श्री मोहन वाल् र्यानी चेयरमैन ग्रीन विंग, श्रीमती हरदीप
कौर, चेयरमैन ब्राउन विंग, वात्सल्य मूर्ति जोन इन्चार्ज,
एल के मढ़रिया जोन अध्यक्ष, दिनेश वर्मा, ब्लू विंग इन्चार्ज, गावेश साहू युथ विंग इन्चार्ज एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे.
ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के संस्थापक श्री अमिताभ दुबे ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि वृक्ष लगाएं, उन्हें बचाएँ और समाज को खुशहाल बनाएं।
🌳🌳