छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज दुर्गा प्रसाद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज दुर्गा प्रसाद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया कोरोना का ध्यान रखते हुए लोगों की स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सभी शिविर में आए लोगों को मास्क,ग्लबस दिए गए साथ ही काढ़ा को गिलास में ना देकर सतर्कता को ध्यान में रख कर एक पाकेट में बनाने की विधि के साथ दिया गया जिसमें शिविर में 4 डॉक्टर की टीम के द्वारा लगभग 100 लोगों का चेकअप किया गया शहर के जाने माने हॉस्पिटल से डॉक्टर अमित कन्नौजे (Physiotherapy),डॉ मनीष कुमार पटेल,
गवर्नमेंट आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर
आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट, डॉ. स्वाती सिंघ MASTER IN OSTEOPATHY Physiotherapy और डेंटल सर्जन अमित वर्मा मौजूद थे जिन्होंने लोगों को उनके स्वास्थ्य और शरीर से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया ये शिविर सुबह 8 से 10 तक नयापारा बाजार में आयोजित किया गया था संस्था के अध्यक्ष सृजन मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था आगे भी लोगों की भलाई और सेवा में कार्यरत रहेगी इसके पहले भी संस्था प्रदेश में सरकारी सेवा दे रही महिला कोरोना वारियर्स को सम्मान करने को लेकर हो या गलवान घाटी में शहीद हुए गणेश राम कुंजाम को लेकर हो,शिक्षक दिवस को लेकर हो सम्मान समारोह या कार्यक्रम कर चुकी है आगे भी संस्था प्रेरणा बने लोगों को प्रोत्साहित करने और लोगों की मदद करने में निरंतर प्रयासरत रहेगी इस मौके पर संस्थान के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता,नितेश बारबूदे सहसचिव
उन्नती मिश्रा सचिव,आदर्श तिवारी कार्य मार्गदर्शक,सदस्य खुर्शीद आलम,वैभव पांडे,नेहा तिवारी,प्रतीक तिवारी,और भी बहुत से लोग मौजूद हुए

