छत्तीसगढ़ भारतीय वन सेवा के आधा दर्जन अफसर इधर से उधर होंगे
रायपुर 8 नवम्बर । छत्तीसगढ़ में पदस्थ भारतीय वन सेवा के आधा दर्जन अफसरों को इधर से उधर होंगे, इस कड़ी में पीसीसीएफ पीसी पाण्डेय को वन विकास निगम का एमडी बनाया जा सकता है, साथ ही एपीसीसीएफ स्तर के अफसरों के प्रभार भी बदले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईएफएस अफसरों के फेरबदल के प्रस्ताव पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर को अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। जानकर सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव आरपी मंडल के बिलासपुर-मुंगेली जिले के दौरे पर होने के कारण आदेश जारी नहीं हो पाया है, अतः आदेश सोमवार देर शाम तक जारी हो सकता है। बता दें कि वन विकास निगम के एमडी देवाशीष दास 31 अक्टूबर को रिटायर हो गए है उनके रिटायरमेंट के बाद से निगम के एमडी का पद खाली है, 87 बैच के अफसर पीसी पाण्डेय पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नत हुए हैं, उन्हें वन विभाग के एमडी का दायित्व सौंपा जा सकता है। ज्ञातव्य हो कि देवाशीष दास वन विकास निगम के साथ ही वित्त-बजट के प्रभार पर भी थे अतः यह प्रभार एपीसीसीएफ सुधीर अग्रवाल को बजट का प्रभार सौंपा जा सकता है। फेरबदल की कड़ी में अगला नाम प्रेम कुमार का है, जिन्हें वन विभाग के सचिव का दायित्व सौंपा जा सकता है। सुनील मिश्रा का प्रभार यथावत रहेगा, ज्ञातव्य हो कि सुनील के पास लैंड मैनेजमेंट का प्रभार था। सीनियर एपीसीसीएफ जयसिंह मस्के को उत्पादन, एपीसीसीएफ अनूप विश्वास को वाइल्ड लाइफ एवं अरूण पाण्डेय को एपीसीसीएफ प्रशासन की जिम्मेदारी मिल सकता है। एपीसीसीएफ ओ.पी. यादव को संरक्षण एवं शैलेन्द्र सिंह को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। Back

