छत्तीसगढ़ सरकार

मौत के छत्तीसगढ़ में कोरोना के डरावने आंकड़े…. दिवाली के दिन भी 17 लोगों की हुई मौत…. मरीज कंट्रोल, पर मौत अनकंट्रोल… देखिये आंकड़े, कहां कितने मरीज, कहां कितनी मौत

Spread the love

EXCLUSIVEBy। जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़

रायपुर 14 नवंबर 2020। छत्तीसगढ़ में दिवाली का दिन कोरोना के लिहाज से सबसे कम मरीजों के आंकड़ों वाला दिन रहा। पिछले 4 महीनों ने शनिवार को सबसे कम मरीज छत्तीसगढ़ आये। हालांकि दिवाली की वजह से टेस्ट की संख्या भी काफी कम रही। 9147 मरीजों की हुई जांच में 716 नये केस प्रदेश में आये, वहीं 782 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग भी जीती। हालांकि मौत के आंकड़ों ने फिर भी अपना खौफनाक रूप बरकरार रखा है। शनिवार को कुल 17 संक्रमितों की मौत हुई है।

Watsapp

जिलेवार आंकड़ों को देखं तो रायपुर में सर्वाधिक 92 नये मरीज मिले हैं। वहीं जांजगीर में 86, रायगढ़ में 68, बेमेतरा में 52, राजनांदगांव में 56, दुर्ग में 46, कवर्धा मे 16, धमतरी में 22, बलौदाबाजार में 22, महासमुंद में 21, गरियाबंद में 5, बिलासपुर में 3, कोरबा में 28, सरगुजा में 27, सूरजपुर में 35, बस्तर में 23, कोडागांव में 29, दंतेवाड़ा में 11, कांकेर में 22, बीजापुर में 17 मरीज मिले हैं।