रायपुर

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से मिला सपोर्ट व्यापारी एकता पैनल को


टाटीबंध में छग ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई।।सम्पन्न हुई बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता त्रय ललित जैसिंघ,,प्रमोद जैन ;दिनेश अथावानी ने विस्तारपूर्वक बताया; बैठक में व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी,चेम्बर अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष हरचरण सिंह साहनी, बस्तर परिवहन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव सिंग संधु, भिलाई ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, ट्रक ट्राला एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत- सिंह वालिया, ट्रेलर ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष श्रवण वैश्नोई आदि उपस्थित रहे।।सभी ने व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल एवं सम्पूर्ण पैनल को
समर्थन देने की बात कही।।यह
भी कहा गया हम सभी ट्रांसपोर्ट के चेम्बर सदस्यों से अपील करते हैं,अध्यक्ष योगेश अग्रवाल एवं समूचे एकता पैनल के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हैं।।हमारा समर्थन व्यापारी एकता पैनल को दिया जा रहा है।।