Uncategorized

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ ने छत्तीसगढ़ आंचलिक पत्रकारिता के जनक ललित सुरजन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spread the love

रायपुर । 2 दिसम्बर , छत्तीसगढ़ पत्रकारिता जगत के आधार स्तंभ वरिष्ठ पत्रकार और देशबंधु समाचार समूह के प्रधान संपादक ललित सुरजन जी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था इस दौरान आज उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। इससे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त है। ललित सुरजन जी के निधन पर छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ ने शोक जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताते हुए छत्तीसगढ़ आंचलिक पत्रकारिता के आधार स्तंभ देशबंधु के सर्वोसर्वा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संरक्षक श्री सतीश जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी, श्री गिरीश पंकज, प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी, प्रदेश महासचिव अभिषेक झा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह बघेल, ठाकुर बलदेव सिंह, अशोक पंडा, एस के सिंह, के के शर्मा, संजीव पचौरी, अफसर अली, रामचरित द्विवेदी, सचिव विनोद कुशवाहा, अब्दुल असलम, द्रोणाचार्य दुबे, रितेश श्रीवास्तव, संयोजक बप्पी राय, चंकी तिवारी ,जिलाध्यक्ष रायपुर श्रवण यदु, महासचिव वरुण झा, पदमा कुलदीप, हरीश रामटेके सहित छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिला के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने दुख प्रकट करते हुए अपनी अश्रूपूरित श्रद्धांजली अर्पित की है।