Sunday, October 18, 2026
छत्तीसगढ़ सरकारशिक्षा

अजजा संघ द्वारा एकलव्य विद्यालय में किए जा रहे गलत भर्ती पर रोक लगाए जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह का आभार माना

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्रीमती रेणुका सिंह जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली का आभार व्यक्त किए हैं। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एकलव्य विद्यालयों में बगैर आरक्षण रोस्टर का पालन किए भर्ती किया जा रहा था। इसका विरोध करते हुए संघ द्वारा लगातार सत्याग्रह, प्रदर्शन, रैली के माध्यम से शासन- प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर इसे रुकवाने हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री को निवेदन किया गया। उक्त मांग को सही मानते हुए तत्काल भर्ती पर रोक लगाई गई है । संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव द्वारा कार्यालय जनजाति कार्य मंत्रालय नई दिल्ली में माननीय मंत्री महोदय से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में इसी तरह सहयोग की अपेक्षा करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा किए हैं।