15 सहायक खाद्य अधिकारियों के तबादले
। जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर से जारी विभागीय आदेश के मुताबिक 15 सहायक खाद्य अधिकारियों का तबादला किया गया है।
गितेश दत्त मिश्रा बलरापुर से बेमेतरा, केआर पिस्दले राजनांदगांव से सुकमा, तारेंद्र सिंह अतरी महासमुंद से दुर्ग, सुश्री मंजूला सलाम खाद्य संचालनालय से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, राजीव लोचन तिवारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से बिलासपुर, देवेंद्र बग्गा जशपुर से मुंगेली, रनौज चौधरी रायगढ़ से महासमुंद, जयवर्धन सिंह ठाकुर कांकेर से सुकमा, आशिष रामटेके बेमेतरा से राजनांदगांव, शाहजफर खान गरियाबंद से कोण्डागांव, रविशंकर कोमरा सूरजपुर से गरियाबंद, केएल मानकर दंतेवाड़ा से बालोद, सुधीरचंद्र गुरु गरियाबंद से कांकेर, कौशल कुमार साहू रायगढ़ से जांजगीर-चांपा, विमल दुबे मुंगेली से कोरिया। उक्त आदेश विभाग के अवर सचिव सुधीर कुमार काले के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।
