Uncategorized

DEO सस्पेंड बिग ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने नियुक्ति मामले में DEO को किया सस्पेंड…. शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, DPI कार्यालय किया गया अटैच… जानिये क्या है पूरा मामला

Spread the love

बड़ी खबरविविधBy  Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

रायपुर 23 दिसंबर 2020। बस्तर के DEO राजेन्द्र कुमार झा को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभार से सस्पेंड कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बाबत सस्पेंशन आर्डर जारी कर दिया है। राजेंद्र कुमार झा कई गंभीर आरोपों से घिरे हुए थे। राजेंद्र झा पर साल 2014 से 2018 के बीच अवैध तरीके से नियुक्ति करने और अनुकंपा नियुक्ति देने के आरोप थे। इस मामले में हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गयी थी, जिस पर 1 दिसंबर को कोर्ट ने तत्कालीन डीईओ से जवाब तलब भी किया था।

Watsapp

अपने आदेश में राज्य सरकार ने उल्लेख किया है कि जिला शिक्षा अथिकारी के पद पर रहते राजेंद्र झा ने आकाश सिंह, कुमारी हिमिका राव, मोहित कुमार ध्रुव को अपात्र हुए भी नियम विरूद्ध अनुकंपा नियुक्ति दे दी थी। वहीं बिना विज्ञापन जारी किये ही 70 भृत्यों की भी नियुक्ति कर दी। और ना सिर्फ नियुक्ति बल्कि उन्हें भुगतान भी करा दिया गया। आदेश में कहा गया है कि

“राजेंद्र कुमार झा तत्कालीन व प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर, जिला जगदलपुर के छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9-1-क के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है। तथा इनका मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर नियत किया जाता है”

जानकारी के मुताबिक बस्तर डीईओ राजेंद्र झा ने  2013-14 और 2017-18 में बिना विज्ञापन जारी किये ही स्कूलों में 403 पदों पर भृत्य की नियुक्ति कर दी। वहीं तीन अनुकंपा नियुक्ति भी नियम कानून को ताक पर रखकर कर दी। इस मामले में जुलाई में भी बस्तर अधिकार सयुक्त मुक्ति मोर्चा की तरफ से कमिश्नर से शिकायत की गयी थी। अब मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।