ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकार

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में भी UK के खतरनाक कोरोना का खौफ फैला…. UK से लौटे अब 4 लोग कोरोना पॉजेटिव मिले….11 लोगों ने बंद कर रखा है अपना मोबाइल, मचा हड़कंप

Spread the love

EXCLUSIVEBy Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

रायपुर 26 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ में भी अब UK के कोरोना का खौफ फैल गया है। यूके से छत्तीसगढ़ लौटे 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, जिसमें बिलासपुर में एक और दुर्ग के तीन लोग शामिल हैं। वहीं कोरोना के नये स्ट्रेन के बीच यूनाइडेट किंग्डम से छत्तीसगढ़ लौटे 11 लोगों के मोबाइल बंद पाये गये हैं। यूके से छत्तीसगढ़ लौटे लोगों की जानकारी नहीं मिल पाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अब इस मामले में पुलिस से संपर्क कर मदद मांगी है। जिला प्रशासन को भी स्वास्थ्य भी ने 11 यात्रियों के डिटेल सौंपे हैं, ताकि उनकी पड़ताल कर उन्हें तुरंत आइसोलेट किया जा सके।

Watsapp

आपको बता दें कि 9 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच यूके से छत्तीसगढ़ कुल 33 लोग लौटे हैं, जिनमें से 11 लोगों के मोबाइल बंद हैं। ये सभी रायपुर के रहने वाले हैं। रायपुर के कटोरा तालाब, श्याम नगर, टैगोर नगर, शंकर नगर सहित कुछ अन्य इलाकों के ये लोग रहने वाले हैं वहीं बिलासपुर के बिल्हा में यूके से लौटे एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दुर्ग में भी मिले कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक कहा जा रहा है। नये लक्षण और पुराने वायरस से ज्यादा शक्तिशाली ये स्ट्रेन यूके के कई देशों में तबाही मचा रहा है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई देशों में तो लॉकडाउन की स्थिति आ गयी है।