रायपुर : बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवता को दिया शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश -मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
अभनपुर के गातापार में गुरु घासीदास जयंती के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर 1 जनवरी 2021 Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws


नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभनपुर के गातापार में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग और सिद्धांतों पर चल रही है। गुरु घासीदास बाबा ने पूरी मानवता को सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति एवं भाईचारा का रास्ता दिखाया। बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। जातिविहीन समाज की परिकल्पना करके सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि संत किसी एक समाज के नही पूरे मानव समाज के होते हैं। बाबा गुरू घासीदास का यह संदेश सभी समाजों के लिए अनुकरणीय है।


