Uncategorized

ब्यूरोक्रेट्स इंडिया ने आईपीएस दीपांशु काबरा को दिया गुड गवर्नेंस अवार्ड, कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए किया सम्मानित

  • Home
  • जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
  • ब्यूरोक्रेट्स इंडिया ने आईपीएस दीपांशु काबरा को दिया गुड गवर्नेंस अवार्ड, कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए किया सम्मानित

ब्यूरोक्रेट्स इंडिया ने आईपीएस दीपांशु काबरा को दिया गुड गवर्नेंस अवार्ड, कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए किया सम्मानितSpread the love

दिल्ली : बीते साल हमारे देश ने भी कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया। इसमें सबसे बड़ी भूमिका उन अफसरों की रही जिन्होंने अपने अनूठे तरीके अपना कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया और सुरक्षित रहने का संदेश दिया। ब्यूरोक्रेट्स इंडिया ने देशभर में ऐसे आईएस और आईपीएस अफसरों को चुना जिन्होंने गंभीर हालत में अपनी डयूटी को अपने परिवार से भी पहले रखा, ये सब उन्होंने आम जनता की सुरक्षा को लेकर किया। छत्तीसगढ़ से भी ऐसे ही दो आईपीएस अफसर को इस सूची में शामिल किया गया। जो बिलासपुर आईजी के रूप में कार्य कर रहे थे ,

जी हां हम दीपांशु काबरा की बात कर रहे हैं। काबरा ने कोविड के दौरान जरूरतमंदों तक सामग्री पहुंचाने के लिए हेल्प चेन की शुरुआत की।
काबरा की सूझबूझ और कम्युनिटी पुलिसिंग ने लोगों को भोजन, प्लेसन कर रहे मजदूरों की मदद, दवाइयाँ जैसी जरूरी चीजें लीगों तक त्वरित पहुंचाने का काम किया। काबरा ने ट्विटर जैसे सोशल मीडिया माध्यमों के जरिये भी लोगो से जुड़ने का काम कर महामारी के दौरान ट्विटर के बेस्ट उपयोग किया। दीपांशु काबरा ने पहले भी पुलिस और पब्लिक रिलेशन को लेकर ” कम्युनिटिंग पुलिसिंग ” पर बेहतर काम किया है जो पूरे छत्तीसगढ़ में जाना जाता है।
ब्यूरोक्रेट्स इंडिया ने छत्तीसगढ़ के एक अन्य आईपीएस सन्तोष सिंह को भी ये अवार्ड दिया है।