छत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने को लेकर ये मिल रहे हैं संकेत……स्कूल खोलने से पहले विशेषज्ञों से ली जायेगी सलाह….उपरी कक्षाओं के बच्चों के लिए

Spread the love

EXCLUSIVEBy  जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर 3 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ में स्कूल कब खुलेगा ? इस सवाल पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि विभाग की तरफ से संकेत मिल रहे हैं कि इस महीने के आखिरी सप्ताह या फिर फरवरी महीन से प्रदेश में स्कूलों को खोलने पर विचार किया जा सकता है। स्कूल खोलने को लेकर विशेषज्ञों की कमेटी से विचार भी लिया जायेगा, उसके बाद ही स्कूल खोलने पर कोई ठोस निर्णय लिया जायेगा। जानकारी के मुताबिक फरवरी से ही स्कूल खोले जाने की संभावना है। अभी प्रदेश में औसतन 1000 से ज्यादा मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। कोरोना वैक्सीन आने के बावजूद भी तत्काल इन आंकड़ों में कमी आ जायेगी, ऐसी उम्मीद है भी नहीं, लिहाजा राज्य सरकार पहले कोराना के जोखिमों का आंकलन करेगी और फिर उसके बाद स्कूल खोलने पर कोई निर्णय लिया जायेगा।

Watsapp

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 1-5 तक के स्कूलों खोलने की अभी संभावना दूर-दूर तक नहीं है। लेकिन उपरी क्लास को अगले महीने से शुरू करने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि देखा जाये तो जिन राज्यों में स्कूल खुले हैं, वहां भी बच्चे नहीं आ रहे हैं। आसाम, बिहार सहित कई राज्यों में तो एक भी बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। ऐसे में अगर स्कूल खोल भी लिया जाये तो बच्चे की उपस्थिति पर शक बना रहेगा।