अजब गजब. रात भर रुका अपने रिश्तेदार के घर, पति घर पहुंचा तो पत्नी ने रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटा, डौंडी थाने का मामला
Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
बरबट्टीपारा
जिले के डौंडी थाना क्षेत्र से एक बड़ी ही रोचक खबर सामने आ रही है जहाँ एक और हमारे देश मे पति की भगवान मान कर पूजा की जाती है तो दूसरी और डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेमाबुजुर्ग के आश्रित ग्राम बरबट्टीपारा में पत्नी ने अपने ही पति को रिश्तेदार के घर रात रुकने के नाम पर रस्सी से बाँध कर पिट दिया और अश्लील गालियां दी ,प्रार्थी चतुर सिंह निषाद 40 वर्ष ने बताया कि मैं रोजी मजदूरी का कार्य करता हु रोज की तरह शानिवार की सुबह भुंजी मछली बेचने के लिए गया ग्राम काडे की तरफ गया था रात होने पर अपने मामा ससुर के घर रुक गया उसके बाद सुबह घर पहुचा तो मेरी पत्नी उत्त्रा बाई निषाद ने रात में क्यो रुके करके अश्लीलता भरे शब्दों का प्रयोग करते हुए रस्सी से बांध कर मुझे पिट दिया जिससे मेरे शरीर के कई हिस्सों पर चोट आई है ।वही इस पूरे मामले में डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने प्रार्थी के शिकायत पर आरोपी पत्नी के विरुद्ध में 294,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है

