Uncategorized

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों की 1 सूत्री मांग पूर्ण करने के पहल करें अनिल श्रीवास्तव.


छत्तीसगढ़ अखिल राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री अनिल श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ के पंचायत विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाले पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक जोकि हजारों की संख्या में है 11 दिनों से हड़ताल पर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंह देव समुचित पहल कर विधानसभा चुनाव के पूर्व किया गया वादा पूरा करें उनकी 1 सूत्री मांग पूर्ण कर उनके साथ न्याय करें पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक स्वर्गीय राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा जो पंचायती राज लागू किया गया है छत्तीसगढ़ में उसके खेवनहार है आधार स्तंभ है और सरकार की ग्रामीण स्तर पर महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन करते हैं क्रियान्वयन करते हैं 24 घंटे काम करने वाले यह कर्मचारी 50 से अधिक विभाग के कार्यों का एवं योजनाओं का क्रियान्वयन करते है उनके दायित्वों एवं कार्यों को देखते हुए इन्हें नियमित किया जाकर सम्मानजनक वेतन दिया जाना चाहिए और शासकीय कर्मचारियों के समान सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए क्योंकि पंचायत विभाग का कार्य करते हैं तो पंचायत विभाग का कर्मचारी घोषित किया जाना चाहिए सरकारी कर्मचारी घोषित कल सभी सुविधाएं दी जानी चाहिए कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव ने धरना स्थल पर जाकर इनकी मांगों का समर्थन किया