2 वर्ष परीक्षा अवधि पश्चात समस्त सचिव को शासकीय करण किया जावे

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज रायपुर 26/12/ 2020 से प्रदेश सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर छत्तीसगढ़ राज्य की हदय स्थल बूढ़ा तालाब रायपुर में अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल में चले गए हैं जिसमें सरकार की पंचायत स्तर की समस्त योजना साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा गरुवा घुरवा बारी एवं गोधन न्याय बाड़ी योजना पूर्ण रुप से बंद पड़ी हुई है छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव जो 29 विभाग के 200 प्रकार के कार्यों को जमीनी स्तर पर ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य का निर्वाह करते हुए राज्य शासन एवं केंद्र शासन के समस्त सेवाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करता है अभी वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड 19 उनके संक्रमण रोकथाम में रात दिन ड्यूटी करते हुए 25 सचिव साथी कोरोना से संक्रमित होकर स्वर्गवास हो गया जिसे बीमा योजना की सुविधा नहीं होने के कारण मृतक सचिवों के परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति खराब हो रही है प्रमुख मांगे 2 वर्ष परीक्षा अवधि पश्चात समस्त सचिवों को शासकीयकरण किया जावे पंचायत सचिव के साथ नियुक्त कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मी को शासन द्वारा शासकीय कर दिया गया है केवल पंचायत सचिव से वंचित है ज्ञात हो कि पंचायत सचिव की नियुक्ति 1995 से ₹500 से कार्य करते आ रहे हैं 25 वर्षों से शासन प्रताड़ित एवं उपेक्षित है पंचायत सचिवों को कभी समय पर वेतन नहीं मिला ना ही एरियास राशि का भुगतान किया गया और ना ही ऑनलाइन वेतन भुगतान की सुविधा दिया गया पंचायत सचिव का अनुग्रह राशि ₹25000 ही दिया जाता है जबकि अन्य विभाग के कर्मचारियों को 50000 अनुग्रह राशि दिया जाता है अंशदाई पेंशन योजना 2012 से लागू है जिसके लाभ आज तक नहीं मिल रहा है विभागीय पदोन्नति एवं क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने हेतु प्रदेश में 65 सम्मानित विधायक द्वारा अनुशंसा पत्र शासन को प्रेषित किया जा चुका है उक्त हड़ताल पर तुलसी साहू प्रदेश अध्यक्ष सचिव पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष घनश्याम दास यशवंत प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष पुष्पा गोस्वामी अनीश गुप्ता बस्तर ईश्वर निषाद हेमराज साहू जिला सचिव रायपुर चिंतामणि साहू 200 उपस्थित है

