ग्रामीण विशेष

सचिवों का अनूठा प्रदर्शन, भीख मांग कर मांग पूरी नहीं होने का जताया विरोध

Spread the love

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

बालोद।

जिले के पंचायत सचिव अपने अपने ब्लॉक में एकत्रित होकर 14 दिनों से अपनी एक सूत्रीय मांग पूरी होने का इंतज़ार कर रहे हैं। पंचायत सचिव रोज अलग अलग तरीके से आंदोलन कर नया रूप दे रहे हैं। इसी क्रम में आज सचिवों ने भीख मांग कर प्रदर्शन किया। संघठन के सभी सदस्य विभिन्न दुकानों, बसों में चढ़कर भीख मांगा। इससे पूर्व में यज्ञ हवन कर सचिव प्रदर्शन कर चुके हैं फिर भी उनकी मांग अब तक पूरी नहीं हुई है।संघ ने पूर्व में छत्तीसगढ़ पंचायत मुख्य सचिव को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन सौंपा था लेकिन अब तक उन मांगों को लेकर शासन की ओर से किसी तरह की फल नहीं की गई है। जिसको लेकर बालोद जिले के सभी पंचायत के सचिव को में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। संघ का कहना है कि जिस तरह से शिक्षकों की मांग सरकार पूरी कर रही है ठीक उसी तरह उनकी भी मांगे पूरी हो।