छत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

रायपुर : महिलाएं तैयार कर रही है सस्ते दर पर मास्क और सेनेटाईजर : महिला समूहों ने 2.28 लाख मास्क और 203 लीटर सेनेटाईजर किया तैयार

Spread the love

रायपुर, 30 मार्च 2020 niranjan ushare cggrameennews

 कोरोना संक्रमण से बचाव के कार्यों में स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी आगे आकर महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। समूह की महिलाएं सस्ते मास्क और सेनेटाईजर का निर्माण कर रही है। राज्य के 17 जिलों में 578 स्व-सहायता समूह से जुड़ी लगभग 1800 महिलाओं द्वारा मास्क लोगों के लिए सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी इन महिलाओं द्वारा 29 मार्च तक दो लाख 28 हजार मास्क का निर्माण किया गया है, इनमें एक लाख 83 हजार मास्क की बिक्री की जा चुकी है। इन समूहों द्वारा कुल 26 लाख 47 हजार रूपए का मास्क तैयार किया गया है। इसी प्रकार पांच जिलों में 14 स्व-सहायता समूहों द्वारा 97 हजार रूपए के मूल्य का 203 लीटर सेनेटाईजर तैयार किया गया है। महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए मास्क और सेनेटाईजर स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य शासकीय विभागों और स्थानीय बाजारों में बिक्री की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में 76 महिला समूहों द्वारा 36 हजार 586, रायगढ़ में 89 महिला समूहों द्वारा 22 हजार 308, सरगुजा में 53 समूहों द्वारा 24 हजार 300, कबीरधाम में 42 महिला समूहों द्वारा 34 हजार 479, कोरिया में 20 महिला समूहों द्वारा 17 हजार 423, धमतरी में 28 महिला समूहों द्वारा 16 हजार 125, बलौदाबाजार में 25 महिला समूहों द्वारा 6 हजार 250, बस्तर में 12 महिला समूहों द्वारा 16 हजार 790, रायगढ़ 89 महिला समूहों द्वारा 22 हजार 308, गरियाबंद में 40 महिला समूहों द्वारा 13 हजार 437, जांजगीर-चांपा में 20 महिला समूहों द्वारा 9 हजार 866, बालोद में 94 समूहों द्वारा 15 हजार 366, दुर्ग में 19 समूहों द्वारा 3 हजार 200, सुकमा में 19 समूहों द्वारा 1 हजार 918, मुंगेली में 3 समूहों द्वारा 2 हजार 780, कांकेर में 15 समूहों द्वारा 4 हजार 207, बीजापुर में 20 समूहों द्वारा 2 हजार 500 और जशपुर में 3 समूहों द्वारा 780 मास्क तैयार किए गए हैं।
इसी प्रकार 14 महिला समूहों द्वारा 97 हजार 600 रूपए के 203 लीटर सेनेटाईजर का निर्माण किया गया है। इनमें धमतरी, सरगुजा, जांजगीर जिले के एक-एक, बलौदाबाजार जिले के 6 और रायगढ़ जिले की 5 महिला स्व-सहायता शामिल हैं। बलौदाबाजार जिले में समूहों द्वारा 68.7 लीटर और सरगुजा जिले में 90 लीटर, रायगढ़ जिले में 36 लीटर, धमतरी जिले में 5 लीटर और जांगजीर जिले में 4 लीटर सेनेटाईजर का निर्माण किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *