राष्ट्रीयशिक्षा

दो फरवरी को 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का होगा एलान

Spread the love

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के तारीखों की घोषणा दो फरवरी को होगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंकÓ ने गुरुवार को सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ हुए हुए लाइव बातचीत के दौरान दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल 2 फरवरी को जारी होगा। बोर्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगा।

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि सीबीएसई छात्रों के 45 साल के रिकॉर्ड को डिजिटल करेगा। दरअसल, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के मद्देनजर शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए सीबीएसई पाठ्यक्रम में बदलाव पर चर्चा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूल प्रिंसिपलों और सचिवों के साथ वेबिनार में भाग ले रहे थे। यह वेबिनार दोपहर दो बजे से शुरू हुई थी।

आपको बता दें कि  29 जुलाई, 2020 को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) को स्वीकृति दी गई और 34 साल पुरानी यानी कि 1986 में बनी शिक्षा नीति को बदल दिया गया।  नई शिक्षा नीति में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। उच्च शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के लिए अलग-अलग नियामक आयोगों का एकीकृत किया गया। इसके तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) जैसी स्वायत्त संस्थाओं की जगह उच्च शिक्षा आयोग का गठन करना भी शामिल हैं।  2035 तक उच्च-व्यावसायिक शिक्षा में पंजीकरण 50 फीसदी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही नई शिक्षा नीति में स्कूली शिक्षा में सुधार का खाका तैयार किया गया है।