राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के 11वीं दिवस जिले के ग्राम चरौदा ग्राम सलोनी व तेलगानी नाका रायपुर में आयोजित किया गया सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम
शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर बैनर पोस्टर पंपलेट वितरण कर यातायात नियमों का पालन करने दिए निर्देश
यातायात रायपुर दिनांक 28 जनवरी 2021 🚥 यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के अंतर्गत आज दिनांक 28 जनवरी 2021 को 11वे दिवस जिले के ग्राम चरौदा धरसीवा एवं ग्राम सलोनी में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही शहर के तेलगानी नाका चौक में भी यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के 11वीं दिवस *यातायात पुलिस रायपुर द्वारा जिले के ग्राम चरौदा धरसीवा में सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्रीमान मंडावी पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री कामता सिंह दीवान श्री सतीश कुमार ठाकुर नगर पुलिस अधीक्षक उरला कुमारी पारुल अग्रवाल थाना प्रभारी धरसीवा श्री नरेंद्र बंछोर, थाना प्रभारी यातायात भनपुरी श्री अजय शंकर त्रिपाठी उपस्थित हुए।* उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित हुए जिन्हें यातायात प्रशिक्षक श्री टीके भाई द्वारा यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया साथ ही नियमों के पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री एमआर मंडावी द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों को बताया गया की ग्राम धरसीवा चरोदा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित है जहां से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भारी संख्या में मालवाहक वाहनों का आवागमन होते रहता है, इस दौरान सड़क पार करने अथवा सड़क पर आवागमन करने के दौरान यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य हो जाता है यातायात नियमों का पालन करने से स्वयं सुरक्षित रहते हैं। जीवन अनमोल है थोड़ी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है, लापरवाही ना करें यातायात नियमों का पालन करें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करें, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं रोड पार करते समय दाएं बाएं देखें वाहन ना आता हो तभी रोड पार करें ओवरटेकिंग करने से बचें तेज रफ्तार वाहन ना चलाएं बताया गया
जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के ग्राम सलोनी मैं भी यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री सतानंद सिंह विंध्याराज, थाना प्रभारी पचपेड़ी नाका श्री रमेश मरकाम उपस्थित हुए कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को थाना प्रभारी रमेश मरकाम द्वारा यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया साथ ही नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु निर्देशित किया गया! इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री सतानंद सिंह विंध्यराज द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन नहीं करने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए स्वयं की सुरक्षा तथा परिवार वालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वरूप वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया इस दौरान यातायात नियमों से संबंधित प्रश्नोत्तरी किया गया वह सही जवाब देने वाले विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप यातायात वक्त वा हेलमेट प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त शहर के तेलगानी नाका चौक में भी यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री एमआर मंडावी, पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री कामता से दीवान, श्री सतीश कुमार ठाकुर, श्रीमती सुनीता चंसोरिया प्रोफेसर एन एस एस ऑफिसर दुर्गा कॉलेज रायपुर, गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन श्री राजेश वासवानी श्री नितेश बरडिया, स्वरूप चोपड़ा अध्यक्ष राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, श्री योगेश अग्रवाल जी एवं व्यवसायिक वाहन चालक उपस्थित हुए कार्यक्रम में भारी संख्या में व्यवसायिक वाहन चालक उपस्थित थे जिन्हें यातायात प्रशिक्षक श्री टीके लाल भोई द्वारा वाहन चलाने के दौरान आवश्यक यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया! इस दौरान उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री एमआर मंडावी द्वारा व्यवसायिक वाहन चालकों वाहन संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी एवं वाहन चालक के कर्तव्य को बताते हुए सुरक्षित वाहन चलाने हेतु निर्देशित किया गया वाहन के कागजात समय पर पूर्ण करा लेने एवं वाहन हमेशा अप टू डेट रखने निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख चौक चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा यातायात नियमों से संबंधित बैनर पोस्टर फ्लेक्स एवं पंपलेट के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया साथ ही वाहन चालकों को नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

