आमा बगीचा खडगांव में बैठक आयोजित

आज दिनांक 30 जनवरी 2021 को सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक आमा बगीचा खडगांव में बैठक आयोजित किया गया था जिसमें 7 फरवरी 2021 दिन रविवार को महा ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें खदान प्रबंधक, ठेकेदार संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को ग्राम सभा में आमंत्रित किया जाएगा यदि खदान प्रबंधक ग्राम सभा में नहीं आते हैं तो उनका लीज निरस्त किया जाएगा एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु राज्यपाल महोदय के पास प्रस्तुत किया जाएगा आज की बैठक में 17 ग्राम पंचायतों लगभग 40 गांव के गायता, मांझी पटेल आदि उपस्थित थे इस बैठक में लगभग 800 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई
