ग्रामीण विशेष

ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकार

जगदलपुर : आदिवासी संस्कृति का संरक्षण-संवर्धन करना हम सबकी जवाबदारी-श्री लखेश्वर बघेल

बस्तरसंभागसांस्कृतिक, विभिन्नपर्यटनस्थलव पर्यावरणक्षेत्रमेंअलगपहचानहैः–विक्रममण्ड़ावी विशालआदिवासीसमृद्धसंस्कृतियोंकेसंरक्षणहेतुअभिलेखीकरणपरकियागयाचर्चा जगदलपुर 31 अगस्त 2020 जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने कहाकि आदिवासी समाज की संस्कृति का संरक्षण-संवर्धन करनाहम सब लोगों की जवाबदारी है। प्राधिकरण का गठन बस्तरक्षेत्र के विकास हेतु किया गया है। इसमें सांस्कृतिक-पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण-संवर्धन का कार्य किया जानाहै। बस्तर संभाग में जनजाति बाहुल्य जनसंख्या निवास करतीहैं। क्षेत्र में आदिवासी की 44 जाति है जिन पर कई लेखकों नेउनकी संस्कृति, त्यौहार, भाषा-बोली, गीत-संगीत, लोक नृत्यआदि विषयों पर कई लेख लिखे है उन धरोहरों को संरक्षितकरने का कार्य प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। श्री बघेलसोमवार को कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग के सभीजिलों से आदिवासी संस्कृति से संबंधित साहित्यकार, काव्यरचनाकार, आदिवासी संस्कृति के संरक्षक व सामाजिकप्रतिनिधियों से आदिवासी समृद्ध संस्कृतियों के संरक्षण हेतुअभिलेखीकरण के लिए बैठक में चर्चा कर रहे थे। श्री बघेल ने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परम्परा को संरक्षितकरने के लिए जिला स्तर में सामाजिक नीति-रीति के संबंध मेंबैठक करने की जरूरत है। जिससे इसके जानकार लोगों कीसुझाव मिल सके। इस संभाग स्तरीय बैठक में विभिन्न  विषय-विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझाव पर अगामी दिनों में कार्य कियाजाएगा। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय बोली में छपी पुस्तकें,आदिवासी संस्कृति से संबंधित पुस्तकों को अध्ययन हेतुजिला व ब्लाॅक स्तर पर रखा जाएगा। अपनी संस्कृति कापहचान को आगे ले जाने के लिए नए जनरेशन को अवगतकराना होगा और संस्कृति का संरक्षण-संवर्धन करना होगा। बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम मण्ड़ावी ने कहा किबस्तर संभाग सांस्कृतिक, विभिन्न पर्यटन स्थल व पर्यावरणक्षेत्र के रूप में अलग पहचान बनाएं हुए है। बस्तर की यहपहचान कुछ क्षेत्र तक ही सीमित नहीं होना चाहिए आदिवासीसंस्कृति अपने आप में समृद्ध है। इसकी जानकारी देने के लिएएक माध्यम होना आवश्यक है जो कि बस्तर क्षेत्र के संस्कृति,त्यौहारों, लोक-नृत्य, गीत, भाषा-बोली, व सामाजिकपरम्पराओं को बताए। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण-संवर्धनहेतु प्राधिकरण के माध्यम से बैठक किया इसी प्रकार जिलास्तर पर भी बैठक करने की जरूरत है। श्री मण्ड़ावी ने बैठकमें बस्तर संभाग के प्रवेश स्थलों पर सांस्कृतिक पहचान दिलानेवाले प्रवेश द्वार बनाने की प्रस्ताव दिए। बस्तर की समृद्धसंस्कृति से नए जनरेशन को जोड़ने लिए स्कूलों और काॅलेजोंमें संस्कृति से संबंधित पुस्तकों की उपलब्ध कराने कहा। साथही मेला, बाजार में जन भागीदारी अधिक होती है इन जगहों मेंसांस्कृतिक प्रचार-प्रसार भी का कार्य किया जाए।इस अवसर पर कमिश्नर श्री अमृत कुमार खलखो ने कहा किबस्तर संभाग में केशकाल घाटी के ऊपर से एक अलगसंस्कृति भाषा-बोली, रहन-सहन का अनुभव किया जा सकताहै। इस क्षेत्र की संस्कृति को समझना हो तो बस्तर केसाप्ताहिक बाजार का अवलोकन करना चाहिए। माननीयमुख्यमंत्री के द्वारा बस्तर क्षेत्र के विकास आदिवासी संस्कृतिके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संग्रहालय निर्माण की अनुमति दीगई। परीचर्चा में डिप्टी कलेक्टर बीएस सिदार, सुकमा,बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर, दन्तेवाड़ा, कोण्डागांव, कांकेरजिलों के सहायक आयुक्त व आदिवासी संस्कृति औरसामाजिक प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। सातों जिलों से पधारे हुएआदिवासी संस्कृति से संबंधित साहित्यकार, काव्य रचनाकार,आदिवासी संस्कृति के संरक्षक व सामाजिक क्षेत्र के प्रबुद्धजन द्वारा आदिवासी समृद्ध संस्कृतियों के संरक्षण हेतुअभिलेखीकरण पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

Read More
ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकाररायपुरशिक्षा

जेईई के परीक्षार्थियों हेतु विशेष बस के लिए वाहन प्रभारी नियुक्त

शहर के 10 विभिन्न जगहों पर होंगे वाहन उपलब्ध रायपुर 31अगस्त 2020/राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा जेईई के परीक्षार्थियों के परीक्षा

Read More
ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकाररायपुरशिक्षा

रायपुर : मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा जेईई और नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक ले जाने और वापस लाने के लिए दिए निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था करने के निर्देश

हर जिले में परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर की जाए बस, मिनी बस, जीप की व्यवस्था सभी जिलों में

Read More
ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकाररायपुरस्वास्थ

रायपुर : मुख्यमंत्री को विधायक श्री विनय भगत ने भेंट की महुआ फूल से निर्मित ‘जशपुर मधुकम‘ सेनेटाईजर

श्री बघेल ने सिंगी महिला समूह के प्रसंस्करण कार्य की प्रशंसा की     रायपुर, 30 अगस्त 2020 जिवराखन लाल उसारे

Read More
Uncategorizedग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

रायपुर : बारिश से प्रभावितों को तत्परता से पहुचाएं राहत: मुख्यमंत्री श्री बघेल : मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

 रायपुर, 28 अगस्त 2020 जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास

Read More
ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकारस्वास्थ

बालोद : कोविड-19 के पॉजीटिव मरीज एवं उनके संबंधितों से प्राप्त शिकायत दर्ज करने ड्यूटी निर्धारित : तहसील कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07749-222142

बालोद, 27 अगस्त 2020 जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज         कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर अनुविभागीय

Read More
ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकारस्वास्थ

रायपुर : वाणिज्यिक कर मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि तुरंत जारी करने की मांग की

जीएसटी परिषद की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस से शामिल हुए श्री सिंहदेव, जीएसटी लागू होने के 5 वर्षों के बाद

Read More
ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकार

अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापित पैड निर्माण इकाई ने बदली सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

अम्बिकापुर । जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित महिला सहकारी समिति ‘मब्स’ की महिला

Read More
ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकारस्वास्थ

नेत्रदान के प्रति जागरूकता के लिए राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर 2020 तक

रायपुर, 24 अगस्त 2020।जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस बार 35वें राष्ट्रीय नेत्रदान

Read More