छत्तीसगढ़व्यापार

ग्राम सोनतरा में 43.44 लाख रुपए की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

*खरोरा तिल्दा :* गाँव में सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अब एक स्थायी जगह उपलब्ध होगी। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर की ओर से ग्राम पंचायत सोनतरा में 43.44 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। अदाणी फाउंडेशन के सौजन्य से इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वेदराम मनहरे उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सोनतरा की सरपंच श्रीमती सुनंदा समीर वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री समीर वर्मा, अदाणी पॉवर की ओर श्री नटवर सिंह, श्री चन्द्रप्रकाश और श्री शफी अहमद मिर्जा ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं, अदाणी फाउंडेशन से प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री राजीव रंजन व अन्य सदस्यगणों सहित ग्राम पंचायत के पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।

अतिथियों ने कहा कि 43.44 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह सामुदायिक भवन गाँव के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। इसके बनने से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ अन्य सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक स्थायी और सुविधाजनक स्थान मिलेगा।

अदाणी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सुविधाओं के विकास और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिनमें शिक्षा,स्वाथ्य के साथ ही शीत ऋतु के आगमन पर ग्राम ताराशिव में 282 जरुरतमंद बड़े बुजुर्गों को कंबल वितरण की शुरुआत भी की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है।