गोंड समाज वार्षिक अधिवेशन के अतिथि होंगे मंत्री श्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम जी
Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëwsगोंड समाज रीवागहन परिक्षेत्र द्वारा कुरमातराई में दिनांक 6 एवं 7 फरवरी 2021 को आयोजित गोंड समाज के वार्षिक अधिवेशन हेतु माननीय श्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम जी,मंत्री -अनुसूचित जाति /जनजाति/ पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक ,स्कूल शिक्षा, सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ शासन को मुख्य अतिथि हेतु निमंत्रण दिए। मंत्री महोदय द्वारा 6 फरवरी संध्या 6:00 बजे अतिथि के रूप में आने की सहमति प्रदान किए। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव, हुलार सिंह कोर्राम, गणेश राम, खम्मन सिंह, पुसउ राम मंडावी, बरातू राम कोर्राम, संजय कुमार उइके, आनंद राम कोर्राम उपस्थित थे।

