छत्तीसगढ़ में और एक कोरोना पाजेटिव पूरी तरह स्वस्थ्…. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर खुशी की ज़ाहिर ।
Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

रायपुर , 2 अप्रैल 2020 — कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ के लिए एक और बड़ी खबर है। कोरोना पॉजिटीव का एक मरीज के ठीक होने की पुष्टि हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा है कि ‘छत्तीसगढ़ में एक और #COVIDー19 पॉजिटिव मरीज का पूरी तरह से इलाज हो गया है, अब वह पूर्णतः स्वस्थ है. अस्पताल के द्वारा उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 9 पॉजिटिव केस में से 3 इलाज करवाकर, स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं’ ।
