Uncategorized

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया शिक्षकों का नियुक्ति पत्र 1 मार्च सेअपनी जगहों पर करना होगा ज्वॉइन, 3,177 शिक्षकों के लिए आदेश जारी

By जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

Share

रायपुर। प्रदेश में 14,850 शिक्षकों की भर्ती को लेकर खुशखबरी है। 3,177 शिक्षकों के लिए शासन ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। सभी के नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर भी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गणित विषय से 510 लेक्चरर की ज्वॉइनिंग के लिए आदेश जारी किया गया है। 1 मार्च से सभी शिक्षकों को अपनी-अपनी जगहों पर ज्वॉइन करने के निर्देश है। लंबे समय से 14,850 शिक्षक अपनी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी आश्वासन दिया था कि शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्दी पूरी होगी। उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी के साथ न्याय करेगी। प्रदेश में 14,580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से लटकी हुई थी, प्रदेश भर से युवा लगातार इस भर्ती को पूरा करने की मांग कर रहे थे।