Uncategorized

छत्तीसगढ़: सरकारी क्वार्टर में कोरोना का कहर…रेंजर, SDO समेत 14 लोग निकले पॉजिटिव

छत्तीसगढ़: सरकारी क्वार्टर में कोरोना का कहर...रेंजर, SDO समेत 14 लोग निकले पॉजिटिव

कोरोना का कहर

छत्तीसगढ़। गरियाबंद जिला मुख्यालय में मौजूद फारेस्ट कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. गरियाबंद व फिंगेश्वर रेंज के दो रेंजर, एसडीओ समेत 14 लोगो की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

डीएफओ मयंक अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सम्पर्क में आने वाले सभी को कोरोंटाइन किया गया है. आज एक दिन के लिए दफ्तर बन्द किया गया है. इसके साथ कॉलोनी में बाहरी लोगों के प्रवेश भी वर्जित किया गया है. बताया जा रहा है प्रायमरी कॉन्टेक्ट में आने वाले 30 से भी ज्यादा लोगो के सेम्पल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है. रिपोर्ट आते तक विभागीय कामकाज प्रभावित होने की आशंका है.