कृषिछत्तीसगढ़

महिला उत्पीड़न रोकने में परिवार और समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: श्रीमती सपना पाटील

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

रायपुर, 09 मार्च, 2021। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के महिला इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘‘महिला उत्पीड़न एवं सशक्तिकरण‘‘ विषय पर आॅनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जय हरितिमा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सपना पाटील ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डाॅ. एस.एस. राव ने की। मुख्य अतिथि की आसंदी से  श्रीमती सपना पाटील ने कहा कि महिलाओं के उत्पीडन के अनेक प्रकार हैं। महिलाओं पर उत्पीड़न की शुरूआत घर से  होती है और बाद में समाजिक स्तर पर पहुंचती है। इसकी वजह जानकर इसे दूर करने का प्रयास किया जाना अति आवश्यक है।
कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता डाॅ. रीता वेणु गोपाल ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना महामारी काल के दौरान महिलाओं का कार्य प्रभावित हुआ है। लाॅकडाऊन के दौरान महिलाओं के ज्यादातर घर में ही रहने के कारण महिला उत्पीड़न के प्रकरणों में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने महिला उत्पीड़न के समाधान के संबंध में उपस्थित प्रतिभागियों से चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य को एक महत्वपूर्ण सम्पत्ति कहा तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु महिलाओं से आव्हान किया। निदेशक सेंट्रल ऑफ वूमेन स्टडी श्रीमती जुही सिंह राजपूत तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की प्राध्यापक डाॅ. जयालक्षमी गांगुली ने भी ‘‘महिला उत्पीड़न एवं सशक्तिकरण‘‘ विषय अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुबुही निषाद ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के महिला इकाई के स्वयं सेवक उपस्थित थे। इस आॅनलाइन कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।