Uncategorized

W B O का स्नेह मिलन आयोजन-बैंगलोर से पधारे युवा चिंतक वैज्ञानिक, कवि व साहित्यकार “आदित्य शुक्ल जी” का हुआ सम्मान।

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

होटल एमरॉल्ड में स्व.श्रीमती रमादेवी शर्मा पूर्व पार्षद रचनाकार एंव सहित्यकार जी की याद में सामाजिक एवं पारिवारिक स्नेहमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बैंगलोर से आये साहित्यकार, कवि ,युवाचिंतक व वैज्ञानिक श्री आदित्य शुक्ल जी द्वारा हनुमान चरित्र की महिमा की व्याख्या व विश्लेषण बहुत ही सुंदर,बेहतरीन प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर उसका प्रयोग आम व्यक्ति अपने आचरण में धारण कर जीवन को आसान कैसे बनाये गूढ़ मंत्र दिया।साथ ही हमारे बीच सौभाग्य से पधारे सम्मानित मूर्धन्य कवि रामेश्वर वैष्णव जी द्वारा परिवार की महत्ता पर “झन भूलव परिवार ल”कवितापाठ कर आज की भयावह स्थिति को प्रस्तुत किया, मनमौजी मिश्रा जी द्वारा नरक की यात्रा का वृतांत प्रस्तुत कर सबको बहुत हंसाया, भिलाई से पधारे किशोर तिवारी जी द्वारा फागुन के रंग की मर्यादा पर बहुत ही सुंदर कविता पढ़ी गई मीना शर्मा ने बेटी जन्म से उसके हिस्से में आने वाली कठिनाइयो को उकेरा ।नीलिमा मिश्रा द्वारा सीता माता के जन्म से त्याग की यात्रा का मर्म नारी जाति के लिए प्रेरणा की स्रोत पर सबका ध्यान आकर्षित किया।समाज सेवक चुन्नीलाल शर्मा जी संजय शर्मा जी भी शामिल हुए एवं अपने विचारों व रचनाओं से माहौल को तरोताजा कर संदेश भी दिये।
इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित योगेश तिवारी जी रहे।कार्यक्रम को संपादित करने में श्री मनोज शर्मा,अमित शुक्ला,भारती किरण शर्मा,मीना शर्मा,नीलिमा मिश्रा, प्रीति शुक्ला,सुनीता मिश्रा,विवेक पुष्पा शुक्ला,दुर्गा, आशुतोष तिवारी,अंजू शर्मा,सीमा शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।