Uncategorized

गोंड समाज का 25 जोड़ा सामूहिक विवाह एवं युवा महोत्सव 21 मार्च को

Spread the love


छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी गोंड समाज टोनाटार चक के तत्वाधान में 25 जोड़ा सामूहिक विवाह एवं युवा महोत्सव का आयोजन जोगीद्वीप गुर्रा में आयोजित किया गया है। दिनांक 21 मार्च 2021 को आयोजित भावर एवं टिकावन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरजीत भगत खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़, अध्यक्षता श्रीमती अनिला भेड़िया महिला एवं बाल विकास मंत्री, विशिष्ट अतिथि शिवरतन शर्मा जी विधायक भाटापारा, राकेश वर्मा जी अध्यक्ष जिला पंचायत बलौदा बाजार, आर एन ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, गणेश ध्रुव एवं गौरी शंकर जयसवाल होंगे।