धमतरी जिले के दो प्राचार्यो एवं दो व्याख्याताओं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
*शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए सम्मानित*
दिनांक 26 अक्टूबर को शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा,अध्यक्षता माननीय मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, विशिष्ट अतिथि जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री एवं लोक कलाकार, संजय कुमार मैथिल संयोजक व संस्थापक, मीना भारद्वाज अध्यक्ष, मुकेश झा, अखंड प्रताप सिंह साहित्यकार, वसंत पटेल समाजसेवी,शामिल थे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से शामिल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार-प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवादी, अंधविश्वास निर्मूलन, जन-जागरूकता, कबाड़ से जुगाड़, समाज सेवा, कला संस्कृति,व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्रो में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले शिक्षको एवं समाज सेवकों, साहित्यकार तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। इस कड़ी में धमतरी जिले के सक्रिय, नवाचारी एवं शिक्षा तथा समाज सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में लगातार उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो प्राचार्यो एवं दो व्याख्याताओं का सम्मान राज्य अलंकरण 2026 अंतर्गत किया गया। जिसमें डॉ. आशीष नायक व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल बाजारकुर्रीडीह समाजदीप रत्न सम्मान, गेवाराम नेताम प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि.बिरेतरा समाजदीप रत्न सम्मान, योगिता कंवर व्याख्याता सेजेस हटकेशर समाजदीप रत्न सम्मान, राहुल सिंह नेताम प्रभारी प्राचार्य सेजेस कंडेल समाजदीप रत्न सम्मान से अतिथियों के करकमलों से राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय अलंकरण से दो प्राचार्यो दो एवं दो व्याख्याताओं के सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन धमतरी तथा नई उम्मीद नई आशा सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकर, टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि सविता छाटा, जिला महिला प्रतिनिधि बी.यदु, जिला सचिव बलराम तारम, कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष गण डॉ. गणेश प्रसाद साहू, तीरथराज अटल, नंदकुमार साहू ,नारद राम बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल, दिनेश कुमार साहू ,रमेश यादव सहित पदाधिकारीकरण कैलाश सोन, परविंदर कौर गिल,तुनेश्वरी साहू, हरीश कुमार साहू, कौशल कुमार चंद्राकर, चोवारामचंद्राकर,देवेंद्र कुमार भारद्वाज,खिलेश्वर कश्यप, शीतल नायक, नारद देवांगन, करूणा सोनबेर,जागृति साहू, कांति भारद्वाज, अनुसूईया सिंन्हा ,हेमलता शर्मा,कुलेश्वर प्रसाद साहू, मुरारी लाल साहू, टीकाराम सिंन्हा,किशन मंडावी, भगवती प्रसाद सोनी, दीपेंद्र साहू सहित छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन धमतरी एवं नई उम्मीद नई आशा सेवा संस्थान के पदाधिकारी गण एवं सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।


