आदिवासी भूमि बचाओ अभियान के जांबाज कमांडर रवि मरकाम को पितृ शोक
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
बुधराम सिंह मरकाम निवासी ग्राम बघर्रा जिला लोरमी का देहावसान 14 अक्तूबर 2026 दिन बुधवार को हो गया था। जिसका दस नहावन नेंग 24 अक्तूबर को उनके गृह ग्राम बघर्रा जिला लोरमी छत्तीसगढ़ में सम्पन्न हुआ। ग्राम बघर्रा लोरमी से 12 कि. मी. दूर पहाड़ के तलहटी में बसा गोंड़ बहुल वनग्राम है जहां पचासेक घर गोंड़ समाज का है। कुछ घर यादव, पनिका और गड़ेरिया समाज के भी हैं। कभी यहाँ पहाड़ में बाघ का निवास होता था इसलिए गाँव का नाम बघर्रा पड़ा है।
दिवंगत बुधराम जी गोंड़ समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। वे अपने जीवन के 81वें सोपान पर पांच पुत्रों सहित नाती पोतों से भरापूरा खुशहाल परिवार छोड़ इस संसार से विदा हुये हैं। ज्येष्ठ पुत्र श्याम सिंह मरकाम राजनीति में सक्रिय हैं और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव हैं, द्वितीय पुत्र श्यामधून गोंडी गाथा मंडली से जुड़े हुए हैं। तीसरे पुत्र बली खेती किसानी करते हैं। चौथे पुत्र रवि एडवोकेट हैं जो आदिवासी भूमि बचाओ अभियान अपना सक्रिय योगदान करते हैं। पाँचवें अमन भारतीय रेल में स्टेशन मास्टर हैं.
दिवंगत बुधराम जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने परिजन, इष्ट मित्र, और गोंडवाना समग्र क्रांति अभियान जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण हजारों की संख्या में शामिल हुए. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक मा. तुलेश्वर मरकाम स्वयं पहुचे थे। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं में सर्वश्री अजय प्रताप सिंह, हरीश उईके, कमलेश जी, सुखु सिंह, संजय कमरों, मानसिंह पोरते, हरेन्द्र मार्को, जैसे लोग पहुंचे थे।
स्थानीय सामाजिक सियानों में सर्वश्री मनोहर ध्रुव, लतेल सिंह मरावी, जनक ध्रुव, हरी सिंह नेताम, राम प्यारे जगत, बाबूलाल जगत, पुनीत सिंह मंडावी, अकत राम ध्रुव, साहेबलाल मरकाम, रघु प्रताप सिंह, सरवन सिदार, बलवंत सिदार, रूप सिंह आयाम, रघुराज सिंह मरकाम, डेजी रानी, प्रेम पोरते, विश्वनाथ सिंह पोरते जैसे अनेकों सम्मानित सगाजनों ने दिवंगत बुधराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र श्याम, के साथ समय सिंह गोंड़ कार्यकारी जिला अध्यक्ष, छेदी लाल नेताम जिला उपाध्यक्ष, घनश्याम खुसरो, सचिव, शिव चरण जगत कोषाध्यक्ष अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक ASU ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए. ,

