Sunday, October 25, 2026
छत्तीसगढ़

गोंडवाना राजधानी गढ़ा मंडला के तिरू. कुंवर सिंह मरावी को सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश का प्रांतीय अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा चुना गया

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज दिनांक 24/10/2026 छत्तीसगढ़ दुर्ग के गोंडवाना समुदायिक भवन में राष्ट्रीय गोंडवाना गोंड महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरू. आर.सी.नेताम जी के अध्यक्षता में उपस्थित विशिष्ट अतिथि तिरू. अजीत सिंह मरावी राष्टीय उपाध्यक्ष भारत, शोभित राम नेताम राष्ट्रीय सलाहकार
भारत, तिरू.मुरलीधर टेकाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत,कंदर्प राज सिदार राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रभाग भारत, के उपस्थित में बड़ा देव प्रकृति शक्ति को गोंडी रिती-रिवाज परम्परानुसार पुजा पाठ कर सभी उपस्थित पदाधिकारी/सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय उपरांत श्री शिदार जी मंच संचालन करते हुए
पिछली बैठक ऐजेंडे में सौंपे गए प्रभार वाले राज्यों में प्रभारियों द्वारा महासभा के लिए किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया गया, सदस्यता अभियान पर गहन चर्चा कर समस्त प्रदेशों में सदस्यता अभियान शुरू की जाने के निर्देश दिए, सांगठन की ढांचे की मजबूती एवं निचले स्तर के संगठनों के विस्तारीकरण पर चर्चा उपस्थित सभी पदाधिकारी/सदस्यों द्वारा सहमति देते हुए सभी ने अपनी-अपनी बात रखते हेतु आपने-प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं पर सुझाव दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नेताम जी द्वारा 52 गणों और 57 परगनाओं में हमारे पुर्वजों ने कैसे एक दूरे के संपर्क में रहते हुए राज्य किए और उन गणों की आने जाने की रास्ता कहां से कैसे मिलता है और अपने पूर्वजों ने अपनी अधिपथ्य की लड़ाई लड़कर अपनी संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज और गोंडवाना गणों की संरक्षण के विस्तार पूर्वक जानकारी दिए, तत्पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मरावी जी द्वारा जन्म, विवाह, मृत्यु, और एक देव संगा से लेकर सात देव संगा अपने- अपने गोत्र व्यवस्था के संगा किस- किस प्रकार के पगड़ी का स्तेमाल करें जिससे आने वाले पीढ़ी समझे की जो सतरंगी झंडे में सात रंगों का इस्तेमाल होता है वह हमारे गढ़ (देव) व्यवस्थाओं को अलग-अलग रूपों में दिखाया गया है, साथ श्री मरावी द्वारा 2027 में होने वाले जनगणना में “ट्राईबल (आदिवासी)”के बाद अपनी धर्म या जाति जैसे गोंड, भील, कोयापुनेम, सरना, आदि आदिवासी समुदाय की 781 उपजाति अपने नाम लिखने हेतु बात रखें जिसे बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारी/सदस्यों ने अपने अपने प्रदेशों क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार एवं जन जागृति करने हेतु सहमति दिये,
समाप्ति के आधे घण्टे पूर्व बैठक में उपस्थित सर्व आदिवासी कोर कमेटी सदस्य, गोंडवाना महासभा राष्ट्रीय सदस्य, अधिकारी/कर्मचारी छत्तीसगढ़, अध्यक्ष धमधा गढ़ छत्तीसगढ़ अध्यक्ष तिरू. कमलेश धुर्व जी समाजसेवी के द्वारा सभी से रूबरू होते हुए एक देव, दो देव, तीन देव, चार देव, पांच देव, छः देव, एवं सात देव संगा समुदायों की गढ (देव) व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु विस्तार से जानकारी दिए, कार्यक्रम में
उपस्थित अन्य प्रदेशों एवं छत्तीसगढ़ से उपस्थित पदाधिकारी तिरू.पन्ना लाल नेताम सचिव, तिरू. सुश्री माधुरी मरकाम ज्वाइन सेक्रेटरी तिरू. कमल नेताम , तिरू.बाबूलाल उइके, तिरू.रामकृष्ण टेकाम युवा अध्यक्ष महाराष्ट्र और सदस्य गण समाज प्रमुख के उपस्थित में समाप्ति उपरांत श्री नेताम जी जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफलता के साथ संपन्न किया गया।