Uncategorized

राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद… देर रात बैंक समेत 4 दुकानों के टूटे ताले… हुई लाखों की चोरी… CCTV में कैद हुआ चोर… देखे वीडियो

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर। राजधानी रायपुर के बिरगांव इलाके में एक साथ 4 दुकानों के ताले आज सुबह टूटे मिले। आधी रात बैंक समेत दुकान में घुसे अज्ञात आरोपियों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीरगांव स्थित दगली कॉम्प्लेक्स में लाखों की चोरी की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह बैंक समेत 4 दुकानों के ताले टूटे मिले। वहीं अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। करीब 5 लाख से अधिक चोरी की आशंका जताई है।

सूचना पर पहुंची उरला थाना पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो अज्ञात चोरों की हरकत नजर आई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई