Uncategorized

अजजा शासकीय सेवक विकास संघ द्वारा बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ पी के मरकाम को दी गई श्रद्धांजलि.

Spread the love


छत्तीसगढ़ कामधेनु यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ जिला धमतरी के पूर्व उपाध्यक्ष, आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल के सदस्य डॉ पी. के. मरकाम का आकस्मिक निधन 12 मई 2021 रात्रि को हो गया। अंत्येष्टि कार्यक्रम दिनांक 13 मई को पैतृक स्थल मारागांव, मगरलोड, जिला धमतरी में किया गया।
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आरएन ध्रुव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी सहज, सरल, मृदुभाषी समाज के गौरव स्वर्गीय मरकाम जी का निधन आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। बूढ़ादेव स्वर्गीय मरकाम जी के आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। सामाजिक जनों से अपील किये कि कोरोना काल में सावधानीपूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें । संघ के जिलाध्यक्ष श्री जे एल ध्रुव ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शासकीय दायित्व के साथ समाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले मैंने अपना छोटा भाई समान अपना अभिन्न मित्र खो दिया। उन्होंने सामाजिक जनों से अपील किया कि कोरोना से लड़ने हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान में बिना किसी अफवाह के अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। श्रद्धांजलि देने वालों में नवल सिंह मंडावी प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, अकबर राम कोर्राम सेवानिवृत्त डीआईजी, जिला संरक्षक लोकेंद्र सिंह,
प्रांतीय महासचिव मोहन कोमरे , प्रांतीय उपाध्यक्ष सदेसिंह कोमरे, कमलेश ध्रुव, शिव कुमार कंवर, सचिव जयसिंह राज, जयपाल सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष एनआर चंद्रवंशी, संयुक्त सचिव सहदेव कुमार ठाकुर, लवन सिंह कंवर, संदीप कुमार पैकरा, जनक ध्रुव, जीवनलाल ध्रुव, कार्यकारिणी सदस्य डॉ किरण नुरूटी, डॉ सत्यभुवन सिंह नेताम, जेआर भगत, सुभाष भगत, श्रीमती आशा ध्रुव, मंगलू कश्यप, गजलु पोडियाम, डी डी तिग्गा,सुरेंद्रकुमार भोई , कमलेश मंडावी, भरतलाल मार्को,जयश्री कुमार रोहित, मनहरण चंद्रवंशी, सोमेश पात्र, डॉ जगनू नेताम, पवन नेताम, जिलाध्यक्ष आसकरण धुर्वे , श्रीराम ध्रुव बलोदा बाजार, आरसी ध्रुव बिलासपुर, अकतराम ध्रुव मुंगेली, कृष्ण कुमार ठाकुर बालोद, लेखराम मात्रा ,शकुंतला तारम, एसपी ध्रुव , अंजोर सिंह सिदार,जिला उपाध्यक्ष एमडी पैकरा, महासचिव एच आर ध्रुव, डॉ हेमवती ठाकुर, श्रीमती सुजाता ध्रुव,बी के कोर्राम, डॉ एम एस बघेल, डॉ जी एस ठाकुर, डॉ ए आर ठाकुर, डॉ चंद्रशेखर धुर्वा, डॉ प्रफुल्ल पैकरा,रोशन लाल देव, डॉ डी एस देव,डीएस कुंजाम, जेआर बजरंगी, राजेश पैकरा, उदय नेताम, तहसील अध्यक्ष रोहित दीवान, भूपेंद्र ध्रुव ,जानसिंह ध्रुव,डोमारसिंह ध्रुव, के आर नागवंशी, आर के पोयाम, अशोक नेताम, टामेश्वर ठाकुर, मुकेश ध्रुव, एल एल भोई, वासुदेव भोई ,डुमन लाल ध्रुव, ढालसिंह ध्रुव, वेदप्रकाश ध्रुव,संतोष कुमार कुंजाम, गेवा राम ध्रुव प्रमुख हैं।