छत्तीसगढ़

कला एवं संस्कृति मनुष्य जीवन का अभिन्न अंग है चंद्रेश ठाकुर

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

महाराष्ट्र के ग्राम चिपोटा में दीपावली की रात्रि आयोजित हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जनसंपर्क अधिकारी श्री ठाकुर

बच्चों को उच्च शिक्षित बनानेए युवाओं को समाजहित में ऊर्जा का उपयोग करने तथा नशापान से दूर रहने की अपील

राजनांदगांव। गोंडवाना समाज के अधिकारी.कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि कला एवं संस्कृति मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है। कलाए साहित्य एवं संस्कृति के बिना मानव जीवन की पूर्णता की कल्पना नहीं की जा सकती। इनका मनुष्य के जीवन और समाज से अनादि काल से अटूट संबंध रहा है। श्री ठाकुर 09 नवंबर को छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र राज्य के ग्राम चिपोटा में दीपावली की रात्रि आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

श्री ठाकुर ने कहा कि कला और संस्कृति समाज की पहचान होने के साथ.साथ हमारी परंपराओंए जीवन मूल्यों और सामाजिक चेतना की संवाहक भी हैं। इतिहास में अनेक बड़े सामाजिक परिवर्तन और समाज सुधार के कार्य नाटकए गीत.संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हुए हैं। कला एवं संस्कृति लोगों को जोड़नेए सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आम नागरिकों से छत्तीसगढ़ी एवं भारतीय लोक संस्कृति की मूल आत्मा को बनाए रखने तथा अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं गोंडवाना समाज के ब्लॉक अध्यक्ष श्री बाबूराव हिडगों ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री संजय तारमए श्रीमती सुरतियसा बाईए श्री सांगसुरवारए श्री चैन सिंह मंडावीए श्रीमती सावित्री बाईए श्री गणेश जीए श्रीमती सविता बाई सहित अन्य जनप्रतिनिधिए समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोककलाए परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया गया।

बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएंए युवाओं को समाज की प्रगति से जोड़ें

श्री ठाकुर ने ग्रामीणों से अपने बच्चों को बेहतर एवं उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति और समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। शिक्षित युवा न केवल अपने परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैंए बल्कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने और उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र एवं समाज का भावी भविष्य और महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जाए क्षमता और रचनात्मक शक्ति होती है। इस ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्योंए सामाजिक विकास और जनकल्याण के लिए किया जाना चाहिए। युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत से समाज में नई पहचान स्थापित कर सकते हैं।

नशापान समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा

श्री ठाकुर ने नशापान को समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्यए परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है। इससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ.साथ बच्चों और युवाओं का भविष्य भी प्रभावित होता है। उन्होंने ग्रामीणों से समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए ठोस उपाय सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणजनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनने के लिए शिक्षा के साथ.साथ व्यापार और व्यवसाय में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव हैए जब प्रत्येक परिवार शैक्षणिकए सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बने।