Uncategorized

आज महंगाई के विरोध में 5 मिनिट थमेगा छत्तीसगढ़…18 जून को दोपहर 12 बजे पूरे राज्य में 5 मिनट होगा चक्का जाम…

Spread the love

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

रायपुर/18 जून 2021। केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित खाद्य सामाग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे विरोध प्रदर्शन की अगली कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया है कि सभी 18 जून को दोपहर 12 बजे 5 मिनट के लिये जहां है वहीं थम जाये तथा चक्का जाम कर मंहगाई का विरोध करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों से भी आह्वान किया कि वे सब अपने क्षेत्रों में इस सांकेतिक चक्का जाम को सफल बनाने जुट जाये।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महंगाई के कारण जनता परेशान हो चुकी है ।कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे आंदोलनों का लोग स्वफूर्त समर्थन कर रहे 18 जून को होने वाले सांकेतिक चक्का जाम में भी लोग 5 मिनिट तक अपने वाहनों को रोक कर बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।

सुशील आनंद शुक्ला – मुख्य प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी