Uncategorized

अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला धमतरी द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम विज्ञापन सौंपा जाएगा।

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला धमतरी द्वारा माननीय जिलाध्यक्ष श्री जे एल ध्रुव के नेतृत्व एवं संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव की उपस्थिति में दोपहर 2:00 बजे माननीय कलेक्टर जिला धमतरी को कलेक्टर कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जावेगा।
विषय:-
पदोन्नति में आरक्षण के संबंध में जब तक माननीय उच्च न्यायालय में स्थगन समाप्त नहीं हो जाता तब तक किसी भी हालत में अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए आरक्षित रिक्त पदों को नहीं भरे जाने, उसे सुरक्षित रखे जाने और जितने सामान्य वर्ग के कर्मचारी अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित पदों पर नियम विरुद्ध पदोन्नत हुए हैं उसे तत्काल पदानवत किया जाकर पदोन्नति नियम 2003 एवं आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा 06 नियम 1998 एवं समय-समय पर जारी निर्देशों का उलंघन कर नियम विरुध्द पदोन्नति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं धारा 6 आरक्षण अधिनियम 1994 के तहत दंडात्मक कार्यवाही करने बाबत।