निगम-मंडल पदाधिकारियों की बैठक में बोले पुनिया- “पद कम थे और योग्य अधिक, कुछ को छूटना ही था”

Spread the love

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निगम मंडल आयोग के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की आभारी हूं उन्होंने कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को निगम मंडल आयोग में नियुक्ति देकर उनके मनोबल को बढ़ाया। सभी को योग्यता के आधार पर नियुक्ति दी गयी है। ऐसा नहीं कि आपसे ज्यादा कोई योग्य नहीं है। निगम मंडल के पदों की संख्या कम थी, योग्य लोग अधिक थे अतः कुछ को छूटना ही था। आपकी नियुक्ति का लाभ जनता को और पार्टी को मिलना चाहिये, यह तय करना आपका काम है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आप को जो दायित्व दिया गया है संगठन को पूरा भरोसा है कि आप सब जन सेवा के उस जवाबदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। बैठक का संचालन महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया।

बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, औषधि एवं पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, स्टेट वेयर हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष अरूण वोरा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सफी अहमद, आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह, स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (अपेक्स) के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, हज कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद असलम, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी, आर.एन. वर्मा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य जगदीश मेहर, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अनिल जैन, हाफिज खान, छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्नालाल यादव, शेखर त्रिपाठी, पुरूषोत्म साहू, प्रशांत मिश्रा, राज्य महिला आयोग के सदस्य अर्चना उपाध्याय, अनिता रावटे, श्रम कल्याण मंडल के सदस्य शारिक रईस खान, अंबालिका साहू, सुशांतो राय, झुमुक साहू, राज्य गृह निर्माण मंडल के सदस्य संगीता सिन्हा, अनिता शर्मा, अजय साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण की सदस्य ममता राय, मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चक्रधर सिदार, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य बलराम मौर्य, दुर्गेश जायसवाल, छत्तीसगढ़ अंत्यवसायी वित्त विकास निगम के सदस्य वेदराम मनहरे, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य डेरहा राम साहू, शशि सिंह गौर, माटीकला बोर्ड के सदस्य पुनीता प्रजापति, पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष चितरेखा साहू, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, मछुवा कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढीमर, मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश फुटान, देवकुंवर निषाद एवं विजय ढीमर उपस्थित थे।